रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
तरवां/आजमगढ़। बताते चले कि तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा ऊसरी ,भंवरपुर (नूरपुर) का रहने वाला अपने माता-पिता का इकलौता लड़का सनी कुमार उम्र 21 वर्ष जिस पर एक लड़की के पिता ने छेड़खानी का आरोप लगाया था जिसे पुलिस पकड़ कर लाई थी और उससे पूछताछ चल रही थी इसी बीच कल रात्रि में जैसा कि पुलिस विभाग के एडिशनल एसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पुलिस कस्टडी के बाथरूम में उसने रस्सी के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। जबकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मार से उसकी मृत्यु हो गई जिसको छुपाने के लिए रात में ही पुलिस वालों ने शव को आजमगढ़ भेज दिया और हमें सूचना तक नहीं दी गई। इसको लेकर के भीम आर्मी के सदस्य भी छूट गए और तमाम अगल-बगल के गांवों के ग्रामीण लोग काफी संख्या में पहुंचकर थाना परिसर के आसपास हंगामा शुरू कर दिए। हंगामा इस कदर बढ़ गया की फोर्स मंगानी पड़ी आसपास के थानों से जब फोर्स आई तब जाकर के किसी तरह से भीड़ पर काबू पाया गया। वही परिजनों की मांग है कि सबसे पहले हमारे बेटे की लाश को लाया जाए और पुलिस विभाग के जितने भी अधिकारी तरवां थाने में है सभी को सस्पेंड किया जाए और हमें न्याय दिया जाए।
