116 Views
रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
बरदह आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के भीरा बाजार के निकट संत निरंकारी भवन के पास जौनपुर से आजमगढ़ जा रही चोकर पशुआहार लदी पिकअप चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टक्कर मार कर पलट गई जिसमे चालक मेहनगर निवासी 40 वर्षीय उद्देश्य जायसवाल 55 वर्षीय छेदी लाल जायसवाल घायल हो गए घायलों को 108 एम्बुलेंस से बरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए ले गए मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंच कर जांच में जुटी।



