आइडियल पत्रकार संगठन में कई वरिष्ठ पत्रकारों को पद देकर सम्मानित किया गया।

91 Views

आजमगढ़/लखनऊ
आइडियल पत्रकार संगठन में देश के विभिन्न प्रदेशों तथा कई जिलों से पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसमें प्रमुख रूप से देवरिया जिले के वरिष्ठ पत्रकार सीपी शुक्ला को राष्ट्रीय सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं पर जबलपुर मध्य प्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेविका एकता राय को मध्य प्रदेश प्रभारी संगठन द्वारा नियुक्त किया गया है। महाराष्ट्र से पिराजी भीमा सालुंके को धारा शिव का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया की वरिष्ठ पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करने के उपरांत उक्त पदाधिकारीयों की नियुक्ति की गई है। संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु ऐसे निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संगठन की उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पत्रकार गोष्टी का आयोजन किया गया है जिसमें उन गोष्ठियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद सम्मिलित होंगे। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जल्द ही आजमगढ़ में एक बड़े मंडल स्तरीय पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष बजरंगी विश्वकर्मा की अध्यक्षता में किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आजमी , राकेश सिंह,कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी कमलाकांत शुक्ला, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफताब आलम, राष्ट्रीय प्रवक्ता दुर्गा सिंह एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामायण सिंह, प्रदेश प्रभारी रामनारायण राय, राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, तथा वरिष्ठ पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करने के उपरांत आजमगढ़ कार्यक्रम की तिथि नियत कर सभी पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को सूचित कर दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *