कैंडल मार्च निकाल किया विरोध प्रदर्शन

81 Views

गंभीरपुर/ आजमगढ़। जम्मू कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के विरोध मे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर बाजार में बृहस्पतिवार की रात्रि 8:00 बजे महेशपुर खंडपालक सतीश कुमार के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च पुलिस चौकी के बगल से निकलकर पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए गंभीरपुर तिराहे पर जाकर 2 मिनट का मौन रखकर समाप्त हुई। कैंडल मार्च में चल रहे लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते रहें। खंड पालक महेशपुर सतीश कुमार ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में घूमने गए टूरिस्ट के ऊपर आतंकवादियों द्वारा जो यह कायराना हरकत की गई है इसकी हम कड़ी निंदा करते हैं और भारत सरकार से यह मांग करते हैं कि आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में समझाएं जिससे कि उनकी आने वाली नस्ल भी इस तरीके की ओझी की हरकत ना कर पाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान संतोष कुमार,मनीष मौर्य, राकेश सिंह,अंकित चतुर्वेदी, अनुज गुप्ता, दुर्गा गौण, राकेश मौर्या, निशांत चौरसिया, विकास गुप्ता, पवन गुप्ता, सूरज मौर्या समेत अनेक लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *