बोगरिया,आजमगढ़। जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बोंगरिया बाजार मे तेज रफ्तार डंफर की चपेट मे आने से बाइक सवार हुआ ग़ंभीररूप से घायल अस्पताल ले जाते समय हुई मौत बता दें कि चिरैयाकोट तरवां मार्ग पर मनोज प्रजापति (मुखबाधिर) उम्र 36 वर्ष पुत्र बनवासी प्रजापति निवासी भदावर थाना तरवा बाइक से बोंगरिया बाजार आया था कि पीछे से आ रही बालू लदी डंफर की चपेट मे आ जाने से बुरी तरह घायल हो गया वही स्थानीय लोगो ने एक्सिडेंट कर भाग रहे डंफर को पुलिस चौकी बोंगरिया गेट के समीप दौड़ा कर पकड़ लिया मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल मनोज को प्राइवेट वाहन से पी जी आई आजमगढ़ भेजवाया जहां रास्ते में ही मनोज की मौत हो गई वही पुलिस ने डंफर चालक अनिल चौहान पुत्र बाढू चौहान को निवासी कर्ता थाना तरवां को हिरासत मे ले लिया घायल मनोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था जिसके पास एक पुत्र सुमित 5 वर्ष, एक पुत्री आदित्य 2 वर्ष की है मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया।
तेज रफ़्तार डंफर ने बाइक सवार को रौदा अस्पताल ले जाते समय हुई मौत*
111 Views
