प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को पीट-पीटकर की हत्या, दो गिरफ्तार

82 Views

आजमगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव में मंगलवार की रात में करीब 10-12 बजे प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही मेहनाजपुर पुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अमित राजभर (28) पुत्र अरविन्द राजभर की मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव की एक लड़की से विगत चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़के के परिजन दोनों की शादी के लिए राजी थे लेकिन लड़की के परिजन राजी नहीं थे। बुधवार की रात अमित प्रेमिका से मिलने के लिए मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवा गांव पहुंच गया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ लालगंज और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *