दानवीर भामा शाह को अमरता देने के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी जयंती को व्यापारी कल्याण

71 Views

दानवीर भामा शाह को अमरता देने के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने का सराहनीय कार्य किया है।भामा शाह ने केवल एक राज्य मेवाड़ की अस्मिता को बचाने के लिए अपना सब कुछमेवाड़ नरेश राणा सिंह को समर्पित कर दिया।यह देश भक्ति और देश हित में सबसे बड़ा अनुकरणीय उदाहरण है।आज व्यापारी समाज भी उदारता पूर्वक जी एस टी समेत सभी करों को देकर देश की आर्थिक स्थिति को संबल प्रदान करता है ।उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल के ।रोजा स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक में वे उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे ।डा गुप्त ने बताया कि जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर के कम्युनिटी हॉल में एक विशाल समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का निर्देशन परम पूज्य योगी जी महाराज मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश तथा अध्यक्षता लोकप्रिय जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने किया ।समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय तथा विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ अध्यक्ष डा रामगोपाल गुप्त तथा व्यापारी समाज के सजग प्रहरी उमाशंकर उमर रहे।वाणिज्य कर विभाग के द्वारा जनपद के पांच वरिष्ठ करदाताओं के साथ साथ व्यापारमंडल के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर व्यापार मंडल के कन्हैया लाल जायसवाल राकेश तिवारी श्री राम जायसवाल अजहर कमाल फैजी महातम यादव आनंद गुप्ता राजेश गुप्ता सौरभ मद्धेशिया जावेद एम जे राम प्रवेश चौहान तथा वाणिज्य कर विभाग के बृजेश कुमार दीपांकर डिप्टी कमिश्नर, अवनीश चौधरी डिप्टी कमिश्नर, ऋषि रस्तोगी असिस्टेंट कमिश्नर, संजीव कुमार असिस्टेंट कमिश्नर, भारत लाल असिस्टेंट कमिश्नर, शुभम सिंह वरिष्ठ सहायक

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *