आषाढ़ शुक्ल पक्ष के देवशयनी एकादशी की पूर्व संध्या पर श्री हरि को प्रसन्न कर सर्व जन के कल्याण हेतु श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में नगर के ब्रम्ह स्थान के श्री राम सत्येंद्र नगर कॉलोनी में श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया। इस अवसर पर बबलू गिरी की धर्मपत्नी का जन्म दिन और सामाजिक सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले नन्हे सिंह वैवाहिक वर्षगांठ के 36वर्ष पूरे होने पर समिति के तरफ से मुखिया चंद्र शेखर अग्रवाल द्वारा आशीर्वाद दिया गया।मनोज तिवारी द्वारा शुभ अवसर पर गीत बनल रहे जोड़ा दूल्हा दुल्हा दुलहन के समधी समधीन के ना तथा तेरी मंद मंद मुस्कानिया पे बलिहार राघव जी भजन गाया गया।इस अवसर पर रिंकू मिश्रा रवि प्रकाश बरनवाल अजय गुप्ता सुनील चौबे तथा डा रामगोपाल आदि द्वा कीरा मधुर विभिन्न राग में श्री सुंदर काण्ड पाठ किया गया।अंत मे भोग और आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ट पत्रकार वेद नारायण मिश्र उत्तम सिंह कन्हैया जायसवाल विनय मद्धेशिया डा निवेदिता मद्धेशिया डा एस लाल गुप्ता राम प्यारे गुप्ता डा योगेंद्र यादव संजय वर्मा संतोष कुमार अजय मिश्र श्री राम लोहिया डा प्रियंका वर्मा मिक्की बरनवाल प्रमोद कुमार अनिल शर्मा तरुण कुमार विनोद राय अशोक यादव गामा यादव अरुण वर्मा समेत सैकड़ों भक्त गण मौजूद रहे।



