श्री शीतला धाम जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन छोटे और बड़ी घटनाएऔर दुर्घटनाएं होती है।

85 Views

श्री शीतला धाम जाने वाली सड़क पर प्रतिदिन छोटे और बड़ी घटनाएऔर दुर्घटनाएं होती है।बार बार नगर पालिका का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है परंतु मूक और बहरी अधिकारी कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाते हैं।उक्त जानकारी देते हुए श्री शीतला माता धाम व्यवस्था समिति के महा मंत्री डॉ राम गोपाल ने बताया कि मऊ गैस एजेंसी के गोदाम से दसई पोखरा श्री शीतला माता मुख्य द्वार तक की सड़क कई वर्षों से विकास की राह देख रही है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बच्चों के स्कूल की गाड़ियां तथा हजारों लोग पहाड़ पूरा रघुनाथ पूरा आदि दर्जनों मुहल्ले में इस रास्ते से आते जाते है।डा गुप्त ने कहा कि यदि समय रहते सड़क पर पिच डालते हुए बनाया नहीं गया तो नगर पालिका का घेराव अथवा तीव्र आंदोलन रास्ते को अवरुद्ध कर सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे ।डा गुप्त ने कहा कि श्रावण माह में प्रत्येक दिन हजारों लोगों की भीड़ माता रानी का दर्शन पूजन और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के लिए मंदिर आती है ।इसके साथ साथ आस्था व श्रद्धा का पर्व नवरात्रि भी आ रहा है इसके बावजूद सरकार का इस प्रकार की शिथिलता उचित नहीं है।सड़क के ही क्रम में मुख्य राजमार्ग को जोड़ने वाले स्थान पर ब्रेकर भी बनवाया जाए क्योंकि आए दिन घटना दुर्घटना घटती रहती है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *