थाना मेहनाजपुर के हेड कांस्टेबल ने सरकारी असलहे से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

117 Views

मेहनाजपुर, आजमगढ़।
मेहनाजपुर थाने पर नियुक्त हेड कांस्टेबल ने सरकारी असलहे से खुद को गोली मार कर की आत्महत्या मौके पर उच्चाधिकारी मौजूद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने दी जानकारी। मृतक बलिया जिले के सिकंदरपुर नामक स्थान के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थिति सामान्य थी रोज की भांति वह सुबह टहलने के लिए भी गए हुए थे। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने कहा कि घटना की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है।घटना किस कारण से हुई है इसकी जानकारी अब जांच के बाद ही पता चल पाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *