रिपोर्ट :जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया आजमगढ़। एक तरफ जहां ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा सभी विद्युत कर्मचारियों को बिजली की शिकायत न मिलने की हिदायत दे रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ जनपद के रासेपुर विद्युत उपकेंद्र से मिल रही बिजली व्यवस्था से लोग काफी नाराज है लोगों का कहना है की रासेपुर विद्युत उपकेंद्र पर फोन करने पर किसी तरह की संतुष्टि भरा जवाब नहीं दिया जाता जब मन में हुआ तब बिजली काट दी जाती है और कहा जाता है कि मेन से बिजली खराब है। यही व्यवस्था लगभग डेढ़ महीनों से चल रही है जिससे आसपास के सैकड़ो गांव के लोग काफी ज्यादा नाराज है और माननीय ऊर्जा मंत्री से गुहार लगा रहे हैं कि आपके सारे किए गए वादों को आजमगढ़ जनपद के रासेपुर उपकेंद्र पर कार्यरत अधिकारी दिखा रहे ठेंगा। उन्होंने यह भी कहा कि 48 घंटे के अंदर अगर बिजली की दिक्कतों को बहाल नहीं किया गया तो जनता आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हमारी सूझ लेने वाला कोई नहीं है नहर में एक बूंद पानी नहीं है जिससे किसान धान की रोपाई कर सके साथ ही साथ बिजली की इस तरह की समस्याएं एक प्रश्न चिन्ह खड़ी कर रही हैं कि क्या इस सरकार में जो वादे किए जा रहे हैं वह सत्य हैं या इन लापरवाह कर्मचारियों के वजह से सरकार बदनाम हो रही है।
