विद्यालय प्रांगण में हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2024 के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

83 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
सिंहपुर,आजमगढ़।
आर के पब्लिक स्कूल में हिन्दुस्तान अखबार के ओलंपियाड 2024परीक्षा में जिले में प्रथम और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र को चेक वितरण किया गया। इस अवसर पर ओलंपियाड परीक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्र और छात्राओं को हिन्दुस्तान अखबार कि तरफ से प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम से बच्चों में काफी उत्साह दिखा। जिले में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र कार्तिक चौहान कक्षा पांच और तीसरा स्थान पाने वाले छात्र सौरभ चौहान कक्षा पांच को विद्यालय के प्रधानाचार्य से चेक और प्रमाण पत्र पाकर काफी उत्साहित दिखें। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश श्रीवास्तव और शैलेंद्र प्रसाद ने कहा कि हिन्दुस्तान कि यह बहुत अच्छी पहल है जिससे छोटी कक्षाओं के बच्चों में प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलता है और बच्चों का बौद्धिक विकास इस तरह कि परीक्षा देने से होता है। इस अवसर पर विद्यालय के अनुशासनाधिकारी संजय सिंह, सलाहकार ब्रजेश सिंह, अरुण कुमार सिंह,रामदास प्रजापति, आर.पी.सिंह, दिलराज यादव, हरी लाल यादव, राजू चौहान, नीरज श्रीवास्तव, इंद्रदेव सिंह, प्रतिमा दुबे, सुनीता सिंह, सोनाली सिंह, राम जी सिंह, एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *