रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
मेंहनगर, आजमगढ़। मेंहनगर तहसील अंतर्गत आर के पब्लिक स्कूल कटहन ,सिंहपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के बच्चों द्वारा मां सरस्वती पूजन किया गया उसके बाद विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य,पूर्व प्रधान, भाजपा जिला किसान मोर्चा मंत्री ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी। इसके बाद विद्यालय के बच्चों के साथ सभी अध्यापकों ने भी मिलकर के राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया। कुछ बच्चों ने स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्षों, बलिदानों, वीरों की शहादत,के बारे में अपने भाषण से सभी को प्रभावित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों ने भी स्वतंत्रता प्राप्त करने में आए संघर्षों और कठिनाईयों के साथ-साथ स्वतंत्रता का अर्थ भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में बच्चों को शिक्षा के बारे में और उसके महत्व के बारे में भी बताया उन्होंने बताया कि भारत की स्वतंत्रता में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व रहा उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में हमारा देश एक विकसित राष्ट्र के रूप में अवश्य ही दिखाई देगा जिसके आप सभी गवाह होंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश श्रीवास्तव व शैलेंद्र प्रसाद ने भी बच्चों को बताया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए जिन वीर योद्धाओं ने अपनी जान की आहुति दे दी ऐसे वीर योद्धाओं की शहादत को बेकार न जाने देने के लिए बच्चों को उत्साहित किया और कहा कि आप सभी देश के भविष्य हैं और देश को अत्यधिक ऊंचाइयों पर ले जाने की जिम्मेदारी आप सभी पर है इसलिए अपने जीवन में शिक्षा को अधिक से अधिक महत्व दें। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहें।



