हिन्दू नेता संदीप श्रीवास्तव की सतर्कता से बलराई में धर्मांतरण कराने वाले दो आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

229 Views

मऊ। थाना सरायलख़ंसी क्षेत्र के बलराई गाँव स्थित यीशु आश्रम में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हिन्दू नेता संदीप श्रीवास्तव की सूचना पर पुलिस ने धर्मांतरण कराने पहुँचे दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

ग्राम सहादतपुरा निवासी संदीप श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लालमुनी चौहान व आशीष चौहान लंबे समय से उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहे थे। संदीप ने पुलिस को पूर्व में सूचना दी और योजना के तहत स्वयं सभा में पहुँचे ताकि आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा जा सके।

बताया गया कि आश्रम में 50–60 लोग मौजूद थे और वहाँ प्रार्थना सभा के नाम पर लोगों को धन्यवाद का लोभ देकर, बहला-फुसलाकर तथा समाज के दबे-कुचले वर्ग का ब्रेनवॉश कर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था।

इसी बीच मौके पर पहुँची पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार संदीप श्रीवास्तव की तहरीर पर मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *