दुर्गा पूजा की अहम बैठक संपन्न

83 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र के नव युवक दुर्गा पूजा समिति पूर्वी छोर बोगरिया की एक अहम बैठक दिनांक 27.8. 2025 दिन बुधवार को पूजा पंडाल के स्थान पर की गई। जिसमें आगामी नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवरात्रि की पूजा में सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अपने-अपने कर्तव्यों का पालन नियमानुसार करेंगे। हिंदू समाज में पूजा पाठ का एक महत्व है जो सामाजिक रूप से भी त्योहारों को आनंदपूर्वक मनाने और श्रद्धा और समर्पण को दर्शाता है। इस मीटिंग में सभी सदस्य उपस्थित रहे इसमें यह निर्णय लिया गया कि मूर्ति अत्यंत सुंदर और आकर्षित होगी साथ ही साथ पंडाल की साज सज्जा भी अत्यंत आकर्षक होना चाहिए।जिसके लिए हम सभी को मिलजुल करके एक सामाजिक सरोकार के साथ पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न करना है। जैसा कि प्रत्येक वर्ष पूजा पंडाल के द्वारा कोई ना कोई आकर्षक कार्यक्रम भी करवाया जाता है जिसमें नवरात्रि लकी ड्रा कूपन, डांस पे चांस प्रतियोगिता, और गीत संगीत के कार्यक्रम भी सम्मिलित किए जाते हैं इन कार्यक्रमों पर भी चर्चाएं की गई जिसको सफल बनाने के लिए सभी से परामर्श और बात विचार किया गया। इस अवसर पर पूजा पंडाल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *