तेल घी मांस मछली दूध पनीर तथा चीनी और मिठाइयों के जी एस टी की दरों में 12 प्रतिशत से घटाकर 5प्रतिशत करने से सामान्य जनता के साथ साथ व्यापारियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है । उक्त जानकारी देते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल ने व्यापारियों के बीच खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि जी एस टी के 56वें बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री सीताराम रमन ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर जन मानस में अपार हर्ष है।पहली बार की ऐतिहासिक बैठक में 18और 28प्रतिशत का स्लैब समाप्त कर के रोजमर्रा की प्रयोग होने वाली वस्तुएं चश्मा पनीर मक्खन मेवा ही नहीं ए सी और टी वी के दामों में भी स्लैब की कमी से सामान्य जन मानस के अंदर जी एस टी के प्रति उत्साह जगा है । जी एस टी समिति ने रोगियों पर भी दवाओं के दरों में घटोत्तरी कर लोगो का दिल जीता है । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ सरकार के इस फैसले से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति से मांग किया कि जीवन की सबसे आवश्यक वस्तु वस्त्र पर से जी एस टी की दर शून्य करें तथा व्यापारियों को जी एस टी पंजीयन की जांच की आड़ में उत्पीड़न और शोषण न किया जाए अन्यथा व्यापार मंडल व्यापारियों के उत्पीड़न के विरुद्ध सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर हो हो जाएगा।इस अवसर पर अभिषेक मद्धेशिया इकबाल अहमद महातम यादव अजहर फैजी सुभाष कन्नौजिया आनंद गुप्ता अंजनी गुप्ता गिरीश गुप्ता धर्मदेव गुप्ता गामा यादव अजमल जलपरी मुन्नू बरनवाल राजेश गुप्ता प्रभाकर सिंह अजय मिश्र अनिल शर्मा अनवर अली जफर बाबुल आदि मौजूद रहे।
तेल घी मांस मछली दूध पनीर तथा चीनी और मिठाइयों के जी एस टी की दरों में 12 प्रतिशत से घटाकर
101 Views
