59 Views
मुख्यमंत्री ने कहा कि महान दार्शनिक, प्रख्यात शिक्षाविद्, पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् की जयन्ती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। एक आदर्श शिक्षक के रूप में वह हमारे प्रेरणास्रोत रहे हैं।
देश व समाज की उत्तरोत्तर प्रगति में शिक्षा एवं शिक्षकों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। शिक्षक जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वर्तमान पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हुए राष्ट्र की नींव को सुदृढ़ बनाते हैं तथा समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
मुख्यमंत्री ने समस्त शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा अपनी भूमिका को राष्ट्र व समाज हित में और अधिक कारगर बनाने के लिए संकल्पबद्ध होकर प्रयास करें।
