आइडियल पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की बैठक चालीसगांव में संपन्न

176 Views

चालीसगांव महाराष्ट्र- आइडियल पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की बैठक चालीसगांव महाराष्ट्र में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांतजी कदम के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशीजी ने कि l जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजयकुमारजी मिश्रा मौजूद रहे l विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन की केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण मुंबई ईस्ट अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, एवं जिला महासचिव पालघर रुचि सिंह की उपस्थिति भी रही।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने आगामी पत्रकारों के हितों के संरक्षण हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की संगठन को मजबूत बनाने हेतु ले गए विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श और संघटन का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन पर चर्चा की l
संघटन का देश में तेजीसे विस्तार हो रहा है l
केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशीजी ने अपने अध्यक्ष भाषण में अनुशासन की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला और उन्होंने कहा की आइडियल पत्रकार संगठन आज लगभग संपूर्ण भारत के २० प्रदेश में कार्य कर रहा है जिसमें लगभग ७००० पत्रकार अब तक जुड़ चुके हैं और लगभग सैकड़ो की संख्या में लगातार पत्रकार इस संगठन से जुड़कर अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। संगठन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सूर्यकांतजी कदम ने संगठन को मजबूत बनाने एवं महाराष्ट्र में हर तालुका में विस्तार करने की रणनीति पर चर्चा की और उन्होंने आए हुए सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों को दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। संगठन के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्राजी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की आइडियल पत्रकार संगठन आज महाराष्ट्र में सबसे महत्वपूर्ण एवं सबसे मजबूत संगठन बन चुका है जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की कड़ी मेहनत का फल है, मुख्य अतिथि अजय कुमार मिश्रा ने संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांतजी कदम एवं केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशीजी की प्रशंसा की और उन्होंने कहा कि आप दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में आज महाराष्ट्र में संगठन बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। संगठन की केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण ने भी अपने विचार व्यक्त किये ,और उन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश के तहत कार्य करने के लिए सभी सदस्यों तथा पदाधिकारीयों को प्रेरित किया। आइडियल पत्रकार संगठन की महिला जिला प्रकोष्ठ थाने की जिलाध्यक्ष सुनीता महादिक के यहां भी पदाधिकारी गये थे l आइडियल पत्रकार संगठन के मुंबई अध्यक्ष सुरेश जयसवाल एवं जिला महासचिव पालघर रुचि सिंह ने भी अपने विचारों से सभी सदस्यों तथा पदाधिकारी को अवगत कराया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अजय कुमार मिश्राजी ने प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के घर पर दिए गए सम्मान पर उनका आभार व्यक्त किया साथ ही केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशीजी के पाचोरा स्थित निवासपर भी सभी पदाधिकारी पहुंचे जहां पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का स्वागत किया गया। आइडियल पत्रकार संगठन के केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांतजी कदम, एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयों से विचार विमर्श करने के उपरांत केंद्रीय संपर्क प्रमुख लक्ष्मण आबा सूर्यवंशी की संस्तुति पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ.बी.बी भोसले (भडगांव ) को धुले,नंदुरबार एवं जलगांव का प्रभारी, जबकि वरिष्ठ पत्रकार अशोक चौधरी (पचोरा) को जलगांव जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने आशा व्यक्त किया है कि दोनों वरिष्ठ पदाधिकारी को संगठन से जुड़ने के पश्चात महाराष्ट्र में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पत्रकारों के हिट पर सभी आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इस अवसर पर हरिओम शुक्ला एवं संगठन की सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सहित कई व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *