मऊ श्री हनुमत कृपा सेवा समिति ने रामनाम का दुपट्टा और श्री हनुमान जी महाराज का चित्र देकर

131 Views

मऊ श्री हनुमत कृपा सेवा समिति ने रामनाम का दुपट्टा और श्री हनुमान जी महाराज का चित्र देकर आशीष और प्रतीक मद्धेशिया को सम्मानित किया ।समिति के मुखिया चंद्र शेखर अग्रवाल ने कहा कि बागेश्वर धाम में ईंटों को पहुंचा कर मऊ नगर को धन्य धन्य कर दिया है ।।चंदू चाचा ने कहा कि बागेश्वर धाम के प्रमुख श्री धीरेन्द्र शास्त्री ने लाखों जन समुदाय के दरबार के बीच मऊ जनपद वासियों को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित किया।इस अवसर पर समिति के प्रमुख डॉ राम गोपाल ने कहा कि आशीष मद्धेशिया तथा प्रतीक मद्धेशिया के साथ साथ इसचौदह हजार ईंटों के एकत्रीकरण में समिति के मुख्य स्तंभ अमर सिंह कुशवाहा और मोती लाल विश्वकर्मा जय कृष्ण उपाध्याय समेत दर्जनों लोगों ने तन मन और धन का योगदान किया । इस कार्य से मऊ नगर के भक्त गण काफी उत्साहित एवं गदगद् है ।इस अवसर पर रवि प्रकाश बरनवाल सुनील चौबे आशीष सिंह रिंकू मिश्रा लाला आदि ने सुंदर स्वरों में श्री सुंदर काण्ड पाठ किया और मंजू भाभी मनोज तिवारी ने मनभावन भजन गाया।इस अवसर रामभुवन शर्मा बीरबल शर्मा अजय मिश्र अजय गुप्त लालू गुप्ता गिरधर गुप्ता सत्यजीत राय संजय वर्मा अनमोल राय अरुण वर्मा अनिल शर्मा सुशील कुमार संतोष मद्धेशिया अनुपम पांडे अशोक यादव समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *