मऊ जनपद में प्राकृतिक फूलों के साथ साथ कृत्रिम फूलों का अनूठा संग्रह किया दानिश जफर ने । शादी विवाह जन्म दिन तथा मैरेज एनिवर्सरी के अतिरिक्त अन्य शुभ कार्यक्रमों को सुंदर रूप देने में सक्षम कुशल कारीगरों द्वारा दिया जाएगा ।उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल के ।वे नगर के सहादतपुरा रोडवेज पर डायमंड फ्लावर डेकोरेटर की दुकान के शुभारंभ के अवसर पर उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे।इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों अजहर फैजी कन्हैया जायसवाल आनंद कुमार नीरज अग्निवेश तथा रोटरी क्लब के जोनल सेक्रेटरी प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह तथा आनंद गुप्ता ने फीता काटकर उक्त प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया ।इस मौके पर सभी लोगों ने प्रतिष्ठान स्वामी तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आजीवन सदस्य जफर अहमद को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मऊ में इस प्रकार के प्रतिष्ठान की बहुत आवश्यकता थी लोगों को वाराणसी से कृत्रिम और अच्छी क्वालिटी के प्राकृतिक फूलों के लिए उसे सजाने के लिए योग्य कारीगरों के लिए जाना पड़ता था ।इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश गुप्ता नीरज कुमार अशोक कुमार जफर बाबुल सोनू माली प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
मऊ जनपद में प्राकृतिक फूलों के साथ साथ कृत्रिम फूलों का अनूठा संग्रह किया दानिश जफर ने
189 Views
