रानीपुर रजमो में विकास का नया चेहरा बनकर उभर रहे हैं शिव प्रकाश मोदनवाल उर्फ मुरहागरीबों के सहारा, समाज के सच्चे हमदर्द-विरोधियों की साजिशें हो रही नाकाम

743 Views

आजमगढ़:ब्लॉक मोहम्मदपुर के ग्राम पंचायत रानीपुर रजमो से प्रधान पद के प्रबल दावेदार शिव प्रकाश मोदनवाल उर्फ मुरहा लगातार लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी ईमानदारी, सादगी, तेज-तर्रार व्यक्तित्व और समाजसेवा के जज्बे ने उन्हें गांव का सबसे मजबूत उम्मीदवार बना दिया है।मुरहा न केवल गरीब, असहाय और मजलूमों की आवाज बनकर उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं, बल्कि गांव के नौजवानों, किसानों और महिलाओं को भी सम्मान और प्रेरणा देते रहते हैं। यही वजह है कि वह आज हर वर्ग के लोगों के बीच अपनी सच्ची पहचान बना चुके हैं।

प्रेस वार्ता में शिव प्रकाश मोदनवाल उर्फ मुरहा ने कहा कि,

“मां अगवानी के आशीर्वाद से यदि जनता हमें प्रधान बनाती है, तो विकास के हर काम पर सबसे पहले जनता से विचार-विमर्श होगा। हमारा मकसद दिखावा नहीं, बल्कि सेवा है। पूर्व में प्रधानों ने वादे बहुत किए लेकिन काम अपनी मर्जी से किया। हमारे समय में ऐसा नहीं होगा। हर काम बैठक और जनता की राय से ही होगा।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता गांव में इंटरलॉकिंग, नाली-खड़ंजा, अनुसूचित बस्तियों का विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब तक पहुंचाना और सबसे बढ़कर मां अगवानी धाम को एक भव्य पर्यटक स्थल बनाना रहेगा।

शिव प्रकाश मोदनवाल ने विरोधियों पर भी करारा प्रहार करते हुए कहा —

“कुछ लोग हमारी लोकप्रियता से घबराकर समाज को गुमराह करने और हमें व हमारे परिवार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन सच को दबाया नहीं जा सकता। मैंने न कभी समाज को ठगा है, न ठगूंगा। मेरा हर कदम निष्ठा और ईमानदारी से सिर्फ जनता की सेवा और रानीपुर रजमो के विकास के लिए उठेगा।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *