श्री शीतला माता का दरबारप्राकृतिक और कृत्रिम फूलों से काशी नगरी से आए कुशल कारीगरों द्वारा सज गया

82 Views

श्री शीतला माता का दरबारप्राकृतिक और कृत्रिम फूलों से काशी नगरी से आए कुशल कारीगरों द्वारा सज गया। मां शारदीय नवरात्र में हाथी पर सवार होकर सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद देने के लिए पृथ्वी पर आ चुकी हैं।उक्त विचार है श्री शीतला माता मंदिर धाम व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा के ।वे नवरात्र के पावन पर्व पर मंदिर में मेले को नियंत्रित करने के लिए अस्थाई मंच से उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे।श्री वर्मा ने कहा कि मातारानी के दरबार से कोई भी याचक खाली हाथ वापस नहीं जाता है ।इस अवसर पर समिति के महामंत्री डॉ राम गोपाल ने कहा कि मातारानी के दर्शन पूजन करने के लिए नगर के श्रद्धालु सुबह और रात्रि तथा अन्य क्षेत्रों के श्रद्धालुओं का पूरे दिन ताता लगा रहता है।मनुष्य की सभी मनोकामनाओं को मैया पूर्ण कर जीवन में सुख शांति और समृद्धि तथा धन संपदा प्रदान करती है। डा गुप्त ने कहा कि मंच की सेवा प्रातः काल मंगला आरती से शुरू होकर रात्रि शयन आरती तक अनवरत रूप से समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से चलती रहती है । सेवादारों में मुख्य रूप से दयाशंकर गुप्त भरत लाल राही रामकेर विश्वकर्मा राम अवध सिंह एस पी अग्रवाल उमाशंकर चौरसिया अरविंद बरनवाल सौरभ मद्धेशिया पारसनाथ गुप्ता भूषण गुप्ता महात् म यादव अजय गुप्ता दिनेश बरनवाल समेत पचासों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *