जोधपुर मऊ विशेष ट्रेन के मऊ जंक्शन से चलने पर मेहंदी पुर बाला जी महाराज का दर्शन आसान होने से

159 Views

जोधपुर मऊ विशेष ट्रेन के मऊ जंक्शन से चलने पर मेहंदी पुर बाला जी महाराज का दर्शन आसान होने से बाला जी भक्त मंडल में खुशी की लहर दौड़ गई ।उक्त जानकारी देते हुए मंडल के वरिष्ठ सदस्य डॉ राम गोपाल ने बताया कि विगत बहुत दिनों से प्रतीक्षा थी कि मऊ जंक्शन से बांदीकुई के लिए सीधी ट्रेन तीर्थ यात्रियों को मिले उस प्रतीक्षा की घड़ी अब समाप्त हो गई रेल प्रबंधन द्वारा आगामी 28सितंबर अर्थात रविवार से उक्त विशेष ट्रेन के चलने की सूचना जारी होते ही बाला जी सरकार के भक्तों में खुशी दौड़ गई।भक्तमंडल के प्रमुख तिवारी जी महाराज ने अपने भीटी स्थित निवास पर एकत्रित भक्तों को बताया कि इस ट्रेन के चलने से मथुरा मकराना जयपुर और सीधे मेंहदीपुर बाला जी महाराज के दर्शन करने वाले लोगों को काफी आसानी हो जाएगी ।श्री बाला जी भक्त मंडल ने शीर्ष रेलवे प्रबंधन को इस सुंदर कार्य के लिए धन्यवाद प्रेषित करते हुए आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजकुमार तिवारी राम अवध सिंह संतोष शर्मा राणा प्रताप सिंह आलोक सिंह ब्रजेश शर्मा संजय सिंह गौरव कुमार। लल्लन पाण्डेय छांगुर यादव अजय सिंह आदि मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *