राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष पथ संचलन सम्पन्न

78 Views

मऊ, 12 अक्टूबर।
विजयादशमी उत्सव एवं संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर मऊ में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। संचलन का प्रारम्भ महादेव शाखा, बुनाई विद्यालय से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आर.एस. पैलेस पर सम्पन्न हुआ।

पथ संचलन के दौरान नगर में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मार्ग में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभावना से ओतप्रोत हो उठा। गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकता और संगठन की अद्भुत छटा प्रस्तुत की।

समापन स्थल पर संघ के विभाग प्रचारक आदरणीय अंबेश जी ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संघ का यह शताब्दी वर्ष समाज जीवन में संगठन, सद्भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक दृढ़ करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक अपने आचरण, सेवा और समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन के प्रेरक बनें।

इस अवसर पर नगर के कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम जी, विमर्श टोली प्रमुख संदीप जी, तथा संतोष जी, अंजनी जी, पंकज जी, राहुल जी, सुशील जी, विजय शंकर जी, भानु जी सहित सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

पथ संचलन के सफल आयोजन में नगरवासियों का उत्साह एवं सहयोग सराहनीय रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *