चंदा पार मधुबन निवासी यशवंत चौहान की सुपुत्री दिशा चौहान के पेट से सात किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया ।पुरानी तहसील स्थित आनंद नर्सिंग होम की संचालिका डॉ शालिनी मनीषा ने।19वर्षीय दिशा चौहान पिछले काफी दिनों से दर्द से परेशान थी जैसे ही वह आनंद नर्सिंग होम में आई तुरंत अल्ट्रा साउंड तथा अन्य पैथोलॉजिकल जांच की मदद से पता चला कि रोगी के पेट में ट्यूमर बना हुआ है जिसका वजन बहुत अधिक था ।डा मनीषा ने नर्सिंग होम के प्रसिद्ध सर्जन डॉ आनंद जायसवाल के सहयोग से बहुत ही गंभीरता पूर्वक गहनता से सर्जरी कर ट्यूमर को बाहर निकाला ।ट्यूमर के निकलते ही पूरे परिवार में खुशी व्याप्त हो गया ।इस सफल ऑपरेशन पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल अजहर फैजी आनंद गुप्ता कन्हैया लाल जायसवाल अशोक सिंह सुभाष कन्नौजिया हाजी अनवर अली हाजी इफ्तेखार अहमद नीरज अग्निवेश गामा यादव अभिषेक मद्धेशिया हरिशंकर गुप्ता आदि ने डा आनंद को बधाई और शुभकामनाएं दिया ।

