ऑटो रिक्शा भाड़े के अप्रत्याशित किराया वृद्धि से व्यापारियों बुनकरों तथा आम जनता में तीव्र आक्रोश

50 Views

ऑटो रिक्शा भाड़े के अप्रत्याशित किराया वृद्धि से व्यापारियों बुनकरों तथा आम जनता में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।ऑटो चालकों द्वारा अधिकारियों के आदेश के नाम पर धन वसूली तत्काल बंद कराया जाए ।उक्त विचार है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के अध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त के ।वे शिविर कार्यालय में व्यापारियों की समस्याओं को सुनते हुए उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। डा गुप्त ने कहा कि विगत दिनों जनपद के उच्च अधिकारियों के साथ ऑटो चालकों को हिदायते देने के हवाला को किराया वृद्धि का आदेश दिखा कर भोली भाली जनता और बच्चों विशेषकर छात्राओं और महिलाओं को भ्रमित कर जबरदस्ती सीधे दूना किराया वसूल रहे अन्यथा गाली गलौज और हाथ पाई करने पर उतर जा रहे हैं। डा गुप्त ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा किराया सुनिश्चित किया गया है। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी से वार्ता करने पर पता चला कि बिना नगरपालिका के हस्तक्षेप के ही ऑटो चालकों ने अधिकारियों का नाम लेकर रातों रात किराया दूना कर लिया।व्यापार मंडल ने शासन प्रशासन तथा नगर पालिका परिषद से मांग किया कि किसी भी प्रकार की अनहोनी घटना से पहले तत्काल संज्ञान में लेते हुए किराया वृद्धि को वापस करावे ।इस अवसर पर महात्म यादव गामा यादव अभिषेक मद्धेशिया हाजी अनवर अली हाजी इफ्तेखार अहमद नीरज अग्निवेश आनंद कुमार सोनू कन्नौजिया अशोक सिंह सुभाष कन्नौजिया आदि मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *