रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
मेहनाजपुर,आजमगढ़।
मेहनाजपुर थाना अंतर्गत ग्राम दरियापुर नवादा निवासी जिनकी हत्या कर बदमाशों ने लाश को सड़क पर फेंक दी थी। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम दरियापुर नवादा निवासी अखिलेश कुमार सोनकर बताए जाने के अनुसार नए वर्ष की पार्टी मना कर घर लौट रहे थे इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार कर हत्या कर दी वारदात को अंजाम देने की बाद हमलावर शव को सड़क पर फेंक कर भाग गए। किसी तरह से इस घटना की जानकारी ज्योंहि घर वालों को मिली सभी लोग रोते चिल्लाते सड़क किनारे पहुंचे जहां देखा कि अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मेहनाजपुर क्षेत्र के लोगों ने मेहनाजपुर चौराहे पर पूरी तरह से जाम लगा दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह से अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही आजमगढ़ जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचेऔर घटना स्थल की जांच पड़ताल कर हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का संबंधित थानों के आला अधिकारियों सहित अन्य पुलिस टीम के लोगों को सख्त निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी तरह से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
