धर्म नगरी अयोध्या के जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष गांठ के पावन अवसर

35 Views

धर्म नगरी अयोध्या के जन्मभूमि मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष गांठ के पावन अवसर प्रतिष्ठा द्वादशी पर श्री दुर्गा पूजा समारोह सहादतपुरा के तत्वावधान में भव्य समारोह के साथ आनंद भाव के वशीभूत होकर मनाया गया। जिसके अंतर्गत श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार के श्री हनुमान गढ़ी मंदिर समिति रेलवे क्रॉसिंग बालनिकेतन द्वारा श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ किया गया ।इस अवसर पर पूरा मऊ राम मय हो गया ।नगर के विभिन्न स्थानों ब्रह्म स्थान के श्री राम नगर में भी श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार द्वारा भजन कीर्तन तथा श्री सुंदर काण्ड पाठ किया गया।नगर के शहादत पूरा में विपरीत परिस्थितियों में भी कड़के ठंड में श्रद्धालुओं का जमावड़ा अंत तक लगा रहा।इस अवसर पर समिति के प्रमुख डॉ राम गोपाल अजय मिश्र संजय सर्राफ तथा राजेश गुप्ता आदि ने श्री सुंदर काण्ड पाठ की शुरुआत श्री हनुमान जी महाराज के महा मंत्र से किया।इसी क्रम में बब्बन सिंह रिंकू मिश्रा आनंद गुप्ता अनुपम पाण्डेय सुनील चौबे ने क्रमशः सुंदर स्वरों में पाठ किया।अंत में श्री हनुमान चालीसा पाठ और आरती भोग के साथ साथ सर्वेश राय जीवन राम के द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया।सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में हलवा वितरित किया गया।इस अवसर पर अनिल शर्मा राजेश छतेजा रघुनाथ जी जे एन सिंह लालू गुप्ता हरिप्रकाश पाठक पंकज राजभर रितेश जायसवाल ओम प्रकाश प्रजापति विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *