सिंहपुर ग्राम सभा में प्रधान प्रत्याशी ने 300 से अधिक कंबल का वितरण

51 Views

सिंहपुर ग्राम सभा में प्रधान प्रत्याशी ने 300 से अधिक कंबल का वितरण
आजमगढ़ जिले के मेंहनगर तहसील क्षेत्र के सिंहपुर ग्राम सभा के सिंहपुर धन्नी ग्राम में सोमवार लगभग 1:00 बजे दिन में प्रधान प्रत्याशी अमर सिंह ( शन्नी ) द्वारा लगभग 300 से अधिक कंबल का ग्रामसभा में वितरण किया गया।

ग्राम प्रधान प्रत्याशी अमर सिंह ने बताया कि समाज सेवा हमारे पूरे परिवार से ही चली आ रही है और उसी पहल को आगे बढ़ाते हुए हम ग्रामसभा में कंबल वितरण करके लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं। इसके पहले क्षेत्र के लोगों का हमने आंख का ऑपरेशन करवाया है। समाज सेवा करना हमारे जीवन का एक हिस्सा है। इस तरह के कार्य हमेशा करते चले आ रहे हैं और हमेशा समाज के प्रति समर्पित होकर समाज सेवा करते रहेंगे। ऐसे भी ग्राम वासियों के सुख-दुख में हमेशा खड़ा रहता हूं।
इसी क्रम में सिंहपुर धन्नी ग्राम में निर्मला, उषा, रीना, रंजीत, फुला, सविता, किरण, प्रियंका, कलावती, सहित आदि सैकड़ो लोगों को कंबल वितरण किया गया वहीं कंबल पाकर परिवार वाले खुश दिखे।
इस अवसर पर धर्मेंद्र चौरसिया, विजय चौरसिया, पंकज वर्मा, गुड्डू विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा, रिंकू मौर्या, सोनू सिंह, अंकुर सिंह, हिमांशु वर्मा, रितेश सिंह, विवेक सिंह, अरमान अहमद, उदित नारायण सिंह, सुशांत सिंह, उमेश सिंह, मुन्ना राम, अविनाश राम आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *