सील क्षेत्र के जय मुरारी बाबा ग्राउंड घिनहापुर में बुधवार लगभग 09:00

32 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

बोंगरिया, आजमगढ़
मेहनगर तहसील क्षेत्र के जय मुरारी बाबा ग्राउंड घिनहापुर में बुधवार लगभग 09:00 बजे के करीब अग्निवीर आर्मी जीडी में सलेक्ट हुए युवाओं को कोच नवीन सरोज द्वारा अंग वस्त्र और माला पहनाकर अर्पित यादव, विशाल यादव को उत्साह वर्धन करते हुए सम्मानित किया।
जय मुरारी बाबा ग्राउंड में प्रतिदिन 4:00 बजे भोर से ही 7:00 बजे तक 70 से 75 की संख्या में युवा दौड़ लगाते रहते हैं।इस क्षेत्र के युवा हमेशा दौड़ की तैयारी करते रहते हैं। इस ग्राउंड में दौड़ लगाने वाले कई लोगों का अलग-अलग विभाग में चयन हुआ है। पिछली बैच में इस ग्राउंड से 6 युवाओं का अग्नि वीर आर्मी में चयन किया गया। जयराम चौहान, अमन यादव, शुभम यादव, प्रिंस राजभर, विमलेश यादव, संगम यादव सभी लोग इस समय ट्रेनिंग में हैं। इस बार भी इस ग्राउंड से दूसरे बैच में दो लोगों का अग्नि वीर आर्मी में चयन किया गया है। जिसमें मेहनगर थाना क्षेत्र के मानपुर ग्राम निवासी अर्पित यादव पुत्र संजय कुमार यादव और तरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम निवासी विशाल यादव पुत्र नंदलाल यादव का नाम चयन होते ही पूरे ग्राउंड में हर्षित का माहौल हो गया। ग्राउंड के कोच नवीन सरोज वह ग्राउंड में दौड़ने वाले युवाओं में काफी हर्ष दिखा और आज सुबह कोच नवीन और उनके युवाओं द्वारा इन दोनों लोगों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर उमेश टीम आर्मी आर्ट, रवि यादव, अवनीश चौहान, आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *