पत्रकार संगठन जिलाध्यक्ष विशाल सिंह ने अपने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल

15 Views

आजमगढ़ तरवां / सूरज सिंह – सर्दी और ठंड के बीच आजमगढ़ जनपद के तरवां सोनबरसा गांव में आइडियल जर्नालिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय पब्बर सिंह के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस दौरान 150 से अधिक गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाई गई।
कार्यक्रम विशाल सिंह के आवास पर आयोजित किया गया। इसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। कंबल वितरण मे विधवा महिलाओं, दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता दी गई। विशाल सिंह के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने स्वर्गीय पब्बर सिंह के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कम्बल वितरण की शुरुआत किये| साथ ही सभी लोगो ने उनके पिताजी के छायाचित्र पर नम आँखों से पुष्प अर्पित कर श्रधांजली दिए| वहीं आइडियल जर्नालिस्ट एसोसिएशन के रास्ट्रीय सरंछक व साहित्यकार संजय पाण्डेय ने श्रद्धांजलि दिया और साथ ही कहा की स्वर्गीय पब्बर सिंह बहुत नेक व्यक्ति थे और उनके चारो पुत्र राहुल सिंह, गौरव सिंह, विशाल सिंह और अतुल सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा की जिस प्रकार से इनका परिवार पिताजी का सेवा कर रहा था आज उनके परिवार से प्रेरणा लेने की जरूरत है
विशाल सिंह के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी लोगो ने उनके पिताजी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजली दिए| आजमगढ़ व छेत्र के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, आइडियल जर्नालिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरछक संजय पाण्डेय, बेंच ऑफ़ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह, अलोक राय, डॉ संदीप पल्हमेस्वरी हॉस्पिटल पल्हना,डॉ बीके पटेल एस एमओ पीजिआई हॉस्पिटल, डॉ मनोज कृष्णा ऑर्थो खरिहानी, डॉ रामकेवल भारद्वाज सुमन हॉस्पिटल शिवप्रकाश सिंह, पत्रकार डॉ राम सुन्दर, पत्रकार गणेश गुप्ता, पत्रकार, जय शर्मा, पत्रकार, सूरज सिंह, पत्रकार उमेश पाण्डेय, पत्रकार आरिफ, पत्रकार अशोक सिंह,अजीत सिंह, सहित छेत्र व संगठन के कई पत्रकार, समाजसेवी अन्य गणमान्य व्यक्तियों को मौजूद रहे|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *