आजमगढ़। आम आदमी पार्टी आजमगढ़ इकाई द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रांत अध्यक्ष श्री राजेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में एवं जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों, देशभक्ति, त्याग और आज़ाद भारत के लिए उनके अद्वितीय संघर्ष को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि नेताजी का सपना एक ऐसे भारत का था जो सामाजिक न्याय, समानता और आत्मसम्मान पर आधारित हो, और आम आदमी पार्टी उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी ने देश की आज़ादी के लिए जो साहसिक कदम उठाए, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम नेताजी के विचारों को आत्मसात कर भ्रष्टाचार, अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष को और तेज करें।वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कृपाशंकर पाठक ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेताजी के आदर्शों को अपनाकर देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव,एडवोकेट एम पी यादव,रमेश मौर्य,एडवोकेट कालीमुर्रहमान,बाबूराम यादव,उमेश यादव संजय यादव,पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने नेताजी के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया।



