रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया आजमगढ़। भारत अनेकता में एकता का संदेश देने वाला एक महान देश है जहां देश भक्ति की अलग पहचान देखने को मिलती है। आज देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अलग-अलग विद्यालयों में बच्चों के अंदर देश प्रेम की भावनाएं देखकर लग रहा था मानो आने वाला कल बहुत ही सुनहरा पल लेकर आएगा जब ये बच्चे जो इस देश के भविष्य हैं इस देश के नाम को और ज्यादा ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इसी क्रम में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज आदर्श नगर रायपुर पट्टी में बड़े ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विनोद कुमार आयुष विभाग बीबीपुर थे। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत अपने देश प्रेम को जागृत करने का प्रयास किया। इसमें देशभक्ति गीत,देश भक्ति नाटक, अपने देश के फौजी भाइयों के प्रति प्रस्तुत किया गया देश भक्ति नाटक जिसे देखकर सभी के हृदय में देशभक्ति की भावनाएं जागृत होती दिखाई दीं। इसी क्रम में राधा और कृष्ण बने बच्चों ने ईश्वरीय प्रेम के प्रति लोगों को जागृत करने का प्रयास किया। इसी क्रम में अशिक्षा एक अभिशाप में नाटक के जरिए बच्चों ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागृत करने का प्रयास किया जिसमें बताया गया कि एक अशिक्षित व्यक्ति को समाज में कोई भी स्थान नहीं मिल पाता इसलिए शिक्षा का होना अति आवश्यक है एक शिक्षित व्यक्ति ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामाश्रय लाल श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य कमल स्वरूप श्रीवास्तव, रमेश विश्वकर्मा, बृजभूषण पांडे, सुदर्शन चौहान, रामसुख राम, दिनेश यादव,राजीव यादव, प्रदीप कुमार, तारा यादव,भावना, नूतन श्रीवास्तव कीर्ति सिंह, खुशबू गुप्ता,अर्चना कुमारी,अंकिता सेठ,प्रतिमा चौरसिया,आदि लोग उपस्थित रहें।








