आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पत्रकार और उनके पुत्र कार दुर्घटना में हुए गंभीर रूप से घायल

33 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़। आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हिंद एकता टाइम्स के संपादक राष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी के चीफ ब्यूरो और आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम और उनके पुत्र साथ ही साथ उनके बहुत ही अजीज मित्र एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज आजमगढ़ जनपद के जिला अस्पताल में चल रहा है। बताते चले कि अपने पुत्र के माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाई स्कूल की परीक्षा जो सोमवार से प्रारंभ हो रही है अपने पुत्र के परीक्षा केंद्र को देखने के लिए यह तीनों लोग जा रहे थे कि अचानक कार डिवाइडर से टकरा जाने की वजह से यह दुर्घटना हुई। बताते चलें कि आफताब आलम जी वरिष्ठ पत्रकार के साथ-साथ बहुत ही व्यवहार कुशल और सामाजिक व्यक्ति हैं जिसकी वजह से उनको देखने के लिए अस्पताल में लोगों का तांता लगा हुआ है अभी फिलहाल वह आईसीयू में एडमिट है डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *