खंड 23 नहर मार्ग के लिंक रोड पर बड़े गड्ढों से हो सकती है दुर्घटनाएं

17 Views

बोगरिया, आजमगढ़। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के खंड 23 नहर मार्ग के लिंक रोड जो कटहन से बोगरिया तक जाती है जिस पर अभी जल्द ही सड़क को रिपेयर किया गया था और अब पुनः सड़के गड्ढों में तब्दील हो रहीं हैं। जिससे आने-जाने वाले वाहनों व ग्रामीणों के घायल होने की संभावना है।
इसी मार्ग से अनेकों विद्यालयों के वाहन के अलावा आसपास के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी साइकिल से आते-जाते हैं।
लिंक रोड होने के नाते कई गांव से गुजरने वाली यह सड़क जिससे दूर दराज से लोग इधर सेआते जाते हैं जिन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है सड़क का निर्माण तो किया गया है परंतु बीच-बीच में सड़के गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिसे मरम्मत की आवश्यकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों का मरम्मत हो जाता तो किसी प्रकार की कोई दुर्घटना होने की आशंका नहीं रहती।अब देखते हैं इन गड्ढों की मरम्मत कब तक किया जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *