ISM की समस्यायों का समाधान किया जाय । नीमा के सदस्य को IV का अधिकार दिया जाय।

469 Views

ISM की समस्यायों का समाधान किया जाय । नीमा के सदस्य को IV का अधिकार दिया जाय।उक्तविचार है नेशनल इंट्रीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन मऊ के सेक्रेटरी डा शब्बीर अहमद के ।वे जनपद गाजीपुर में आयोजित भारतीय चिकित्सा पद्धति एक परिचर्चा कार्यक्रम के अनंतर नीमा एसोसिएशन के सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री माननीय दयाशंकर दयालु को संबोधित कर उक्त मांगे प्रदेश सरकार के बीच रखे । मऊ जनपद के तरफ से माननीय मंत्री जी का स्वागत अभिनंदन करते हुए डा शब्बीर ने कहा कि हम नीमा के सदस्यों को पंजीकरण कराने में काफी असुविधाएं होती है ।पंजीकरण की वैधता एक वर्ष के स्थान पर पांच साल किया जाए तथा मेडिकल नेगलिजेंस केवल आई एम ए के सदस्य ही न रहे कम से कम दो नीमा का भी सदस्य जिसमे एक आयुर्वेद तथा एक यूनानी विधा के चिकित्सक को रखा जाए ।इस अवसर पर मऊ जनपद में नीमा एसोसिएशन को नई दिशा और मजबूत बनाने के लिए मऊ एसोसिएशन के अध्यक्ष डा विजय के सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से डा एस लाल गुप्ता डा ए के राय डा नसीरुद्दीन डा रामगोपाल गुप्त समेत विभिन्न जनपदों के नीमा प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *