रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़।
“दीनदयाल विरज संभारी हरहुं नाथ मम संकट भारी”
मेहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया बाजार में सरदार पटेल गली में स्थापित एक प्राचीन हनुमान मंदिर जिसका जीर्णोधार बाजार के लोगों और समाजसेवियों के द्वारा किया गया है। जिसमें महावीर हनुमान जयंती के अवसर पर दिनांक एक अप्रैल 2026 दिन बुधवार से कीर्तन-भजन और दिनांक 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को महावीर हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बृहद भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें बोगरिया बाजार के अलावा आसपास के और दूर दराज के भी क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है।यह हनुमान मंदिर पूरी तरह से अपने नए रूप में दिखाई देगा। जिसमें कीर्तन रामायण, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ प्रत्येक शुभ अवसरों पर किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को खासकर हनुमान भक्तों को इस मंदिर के जरिए हनुमान जी की पूजा अर्चन करने का शुभ अवसर प्राप्त होगा। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों को इस भंडारे में आकर हनुमान जन्म उत्सव के प्रसाद को ग्रहण करने का आग्रह किया है।

