आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षौल्लास के साथ संपन्न

17 Views

रायपुर छत्तीसगढ़
आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय स्थापना दिवस धूमधाम एवं हरसोलश के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में बीमतरा में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि रायपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी रहे , मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारिता क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता एक कठिन कार्य है आज हमें पत्रकारों की इस लड़ाई में हम पत्रकारों के सदैव साथ रहेंगे।जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी की गरिमा मयी उपस्थिति रही। विशिष्ट अतिथि एवं विधायक पुरंदर मिश्रा ने आइडियल पत्रकार संगठन को ऑफिस के लिए जगह उपलब्ध कराने की बात कही और मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन भी दिया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हिंदी साहित्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष रायपुर श्री शशांक शर्मा जी भी मौजूद रहे उन्हें उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र में कठिनाइयों का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी।जबकि उनके साथ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के बाद शुरू हुआ इसके बाद कुसुम नैना द्वारा सांस्कृतिक नृत्य का कार्यक्रम पेश किया गया जिसकी लोगों ने भुर भुर प्रशंसा की इस कार्यक्रम में सभी लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के प्रथम भाग में आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी आफताब आलम द्वारा आइडियल पत्रकार संगठन की मांगों का जिक्र करते हुए यह बताया गया कि आइडियल पत्रकार संगठन द्वारा पूरे देश में किसी भी पत्रकार उत्पीड़न की लड़ाई हम निशुल्क लड़ेंगे उन्होंने आइडियल पत्रकार संगठन की विचारधारा को सबके सामने रखा और बताया कि आइडियल पत्रकार संगठन 16 प्रदेशों में पत्रकारों के हित में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की आइडियल पत्रकार संगठन पत्रकारों का ऐसा संगठन है जो पत्रकारों की लड़ाई के लिए पूरे देश में कार्यरत है उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं महाराष्ट्र में कई पत्रकारों के ऊपर हुई अवैध कार्रवाइयों को निरस्त कराते हुए उन पत्रकारों के साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दंडित भी करवाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम में आए हुए सभी मुख्य अतिथि, सभी पत्रकारों सभी साहित्यकारों एवं समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया और उनको धन्यवाद भी दिया , तथा कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने प्रमुख आयोजकों को हृदय से धन्यवाद दिया और कहां की यह कार्यक्रम अब तक के सबसे सफल कार्यक्रमों में से एक है।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्री श्रवण यदु जी, प्रदेश संरक्षक श्री दिनेश तिवारी जी, प्रदेश संरक्षक श्री नागेंद्र वर्मा जी एवं प्रदेश इकाई रायपुर के सभी सदस्य सम्मिलित रहे। इस कार्यक्रम में जो की एक भव्य कार्यक्रम के रूप में परिवर्तित हो गया जिसमें कम से कम 300 पत्रकारों साहित्यकारों तथा समाजसेवियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी श्री आफताब आलम, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र डॉ नितिन शिंदे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और संगठन के कार्यों पर विशेष प्रकाश डाला।, प्रदेश अध्यक्ष बिहार श्रीमती सीमा तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश श्री राहुल पांडे भी उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम में आइडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश संरक्षक शशांक खरे द्वारा संपादित मासिक पत्रिका दिव्य छत्तीसगढ़ का मुख्य अतिथि एवं प्रमुख अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया।यह कार्यक्रम अत्यंत ही सफल रहा। सभी वरिष्ठ पत्रकारों समाजसेवियों एवं साहित्यकारों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *