उगते सूर्य देव को अर्घ दें संपन्न हुआ आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजन उत्सव

49 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

मेंहनगर,आजमगढ़।
चार दिवसीय आस्था का महापर्व छठ पूजन आज उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ ही संपन्न हुआ। व्रती महिलाओं ने सभी के कल्याण हेतु ईश्वर से कामना की उगते सूर्य को अर्घ देने के लिए जगह-जगह सरोवरों पर आस्था का महा सैलाब देखा गया।
जहां श्रद्धालुओं ने व्रती महिलाओं के साथ-साथ अर्घ देकर सूर्य देव से अपने-अपने परिवार और दोस्त मित्रों के दीर्घायु और सुखी होने की कामना की। इसी क्रम में मेंहनगर तहसील क्षेत्र के बैजनाथपुर मौलिया, रायपुर पट्टी ,मानपुर मठिया,देवकली,रासेपुर, कंचनपुर, महगूगंज,आदि स्थानों पर अत्यधिक संख्या में छठ पूजन हेतु लोग इकट्ठा हुए इन घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त दिखाई दी इसी के साथ ही आस्था का महापर्व छठ पूजन आज संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *