दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान लोगों की आंखें हुई नम

71 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव
बोगरिया, आजमगढ़। मेंहनगर तहसील क्षेत्र के बोगरिया बाजार में दुर्गा माता के प्रतिमाओं की मूर्तियां रखी गई थी। शुक्रवार के दिन लगातार हो रहे बरसात के कारण विसर्जन का कार्य रोक दिया गया था। विसर्जन का कार्य आज शनिवार को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया साथ ही साथ लोगों की आंखों से आंसुओं की धाराएं भी बह रही थी। इसी क्रम में नव युवक दुर्गा पूजा समिति पूर्वी बोगरिया, दुर्गा पूजा समिति पश्चिमी की मूर्तियों का आज विसर्जन हुआ। इसे कहते हैं आस्था मानो तो देव नहीं तो पत्थर यह कहावत तो आप लोगों ने सुना ही होगा। नवरात्र के इस पावन पर्व पर बरसात में भी लोग भीगते हुए माता की प्रतिमाओं के दर्शन करने पहुंचें और प्रसाद ग्रहण कर माता को विदा करने के लिए लगभग दो किलोमीटर पैदल नंगे पांव महिलाएं भी चली गयी। बाद में लोगों ने उन्हें वापस किया और प्रतिमाओं को लेकर (मंगई नदी) रासेपुर गए और प्रतिमाओं को विसर्जित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *