पत्रकार परिवार पर हुए हमले को लेकर आइडियल पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने जताया रोष।

13 Views

पत्रकार परिवार पर हुए हमले को लेकर आइडियल पत्रकार संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने जताया रोष।
दोषियों पर की कड़ी कार्रवाई की मांग, पुलिस द्वारा अभी तककारवाई न करने पर मुख्यमंत्री से मिलेगा आइडियल पत्रकार संगठन।
विरार महाराष्ट्र। आइडियल पत्रकार संगठन के मुंबई संयोजक सुरेश जायसवाल के परिवार पर हमले को लेकर आइडियल पत्रकार संगठन ने बड़ी बैठक की है उन्होंने पुलिस द्वारा अभी तक दोषियों को गिरफ्तार न करने पर कड़ा विरोध व्यक्त किया। बिरार में आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में इस संबंध में एक बैठक हुई इसमें केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण नेभी पुलिस प्रशासन की अब तक दोषियों की गिरफ्तारी न होने पर चेतावनी दी की यदि अगले तीन दिन तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो मजबूरन हमें धरना प्रदर्शन एवं आगे की कार्रवाई के लिए तैयार होना होगा। जब तक उक्त दोषियों को दंडित नहीं किया जाएगा हम चुपचाप बैठने वाले नहीं है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पालघर गोपाल सिंह ने भी अपनी बात रखी। सुरेश जयसवाल जो मुंबई संयोजक भी है उन्होंने सारी बातों को स्पष्टता पूर्वक वरिष्ठ पदाधिकारीयों के सामने रखते हुए अपनी बात कही। जिला संयुक्त सचिव पालघर त्रिवेणी शर्मा ने भी दोषियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने यह आश्वासन दिया कि हम दोषियों के ऊपर कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर हम मंत्रालय में इस संबंध में मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री दोनों वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने एवं भविष्य में दोबारा इस प्रकार की हरकतें किसी पत्रकार के साथ ना हो यह प्रशासन द्वारा सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे। इस बैठक में आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, मुंबई वेस्ट जोन अध्यक्ष सुरेश जयसवाल, जिला अध्यक्ष पालघर गोपाल सिंह, जिला संयुक्त सचिव पालघर त्रिवेणी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पालघर रुचि सिंह, तथा नवीन सिंह उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *