11000 दीपकोंसे आलोकित होगा श्री शीतला माता धाम ।कार्तिक पूर्णिमा पर पृथ्वी पर अवतरित देवताओं का स्वागत करेंगे जनपद के लाखों भक्त गण।उक्त जानकारी देते हुए श्री शीतला माता धाम व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि देव दीपावली मेला में जनपद के कोने कोने से दर्शनार्थियों के साथ साथ पूरे पूर्वांचल के लाखों भक्त आकर पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ मां शीतला का दर्शन पूजन करते हुए मन्नते मांगते हैं। श्री वर्मा ने कहा कि इस मेले के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री ए के शर्मा होगे।प्रथम दीपक माता जी के दरबार में मुख्य अतिथि द्वारा प्रज्ज्वलित किया जाएगा। मेले में दुकानों को व्यवस्थित करते हुए समिति के जनरल सेक्रेटरी डॉ राम गोपाल ने बताया कि मेले में जनपद के प्रसिद्ध लजीज और स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकानें अपना अपना जलवा बिखेरेगी ।मुख्य अतिथि के साथ साथ अस्थाई मंच से विशिष्ट अतिथि गण मां गंगा की आरती करेंगे ।समिति के कोषाध्यक्ष उमाशंकर चौरसिया ने बताया कि पूरा परिसर फूलों के लड़ियों से कलकत्ता के कारीगरों द्वारा सजाया जा रहा है।मेले का मुख्य आकर्षण बालिकाओं द्वारा आयोजित रंगोली और आतिशबाजी होगी । दुकानों की बुकिंग व्यवस्था परिसर के कार्यालय में मैनेजर द्वारा किया जा रहा है।इस अवसर पर राम अवध सिंह एस पी अग्रवाल दिनेश बरनवाल अरविंद बरनवाल सी ए सौरभ मद्धेशिया मनीष वर्मा संजय खंडेलवाल आनंद कुमार समेत सभी सदस्य पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मेले को भव्य और दिव्य तथा अलौकिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।






