मां शीतला मंदिर में श्रद्धा भक्ति और विश्वास की त्रिवेणी बहाया श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार ने । श्री हनुमान चालीसा के सवा लाख पाठ ने मऊ जनपद में भक्ति का कीर्तिमान रचा ।उक्त विचार है श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के सदस्य डॉ राम गोपाल के ।वे नगर के बालनिकेतन रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में आयोजित श्री सुंदर काण्ड पाठ के दौरान उक्त विचार व्यक्त कर रहे थे। डा गुप्त ने बताया कि महायज्ञ के मुख्य प्रणेता श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल चंदू चाचा के अदम्य साहस एवं श्री हनुमान जी महाराज के प्रति अगाध श्रद्धा भक्ति ने कार्यक्रम को भव्यता और दिव्यता प्रदान किया।श्री अग्रवाल और समिति के प्रमुख रवि प्रकाश बरनवाल की सेवा समर्पण अनुकरणीय है ।इस अवसर पर समिति के प्रमुख श्री राम लोहिया जे एन सिंह ने सभी सनातनियों को इस सुकृत के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।श्री सुंदर काण्ड पाठ के दौरान भजन कीर्तन तथा आरती भोग लगाकर सभी भक्तों को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय मिश्र बब्बन सिंह आशीष मद्धेशिया सुनील चौबे अनुपम पाण्डेय सुधीर शुक्लाआदि ने सुंदर कांड का संगीतमय पाठ पढ़ा ।इस अवसर पर अवधेश गुप्ता आनंद गुप्ता जनार्दन गुप्ता अनिल शर्मा वीरेंद्र कुमार दीपक शर्मा राजेश छत्तेजा राम नरेश गुप्ता ओमप्रकाश रामप्रसाद संजय सर्राफ रघुनाथ चौहान राजेश गुप्ता विनोद गुप्ता मंजू गुप्ता रेनू मद्धेशिया सर्वेश समेत पचासों भक्त मौजूद रहे।




