श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री सुंदर काण्ड पाठ परिवार द्वारा मऊ जनपद में अलौकिक और अदभुत कार्यक्रम सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ आगामी 14दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।उक्त जानकारी देते हुए श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल ने बताया कि श्री शीतला माता धाम में सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ चार हजार भक्तों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा । श्री अग्रवाल ने बताया कि सभी भक्तों का पंजीकरण हो चुका है और उन्हें पूजा हेतु आवश्यक सामग्री सेवकों द्वारा पहुंचाया जा रहा है।इस अवसर पर रवि प्रकाश बरनवाल ने आयोजन स्थल पर सभी सदस्यों को अलग अलग जिम्मेवारी देते हुए तैयारी को कमर कसकर उतरने का आवाहन किया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख अरुण वर्मा ने बताया कि आगामी रविवार को प्रातः 7बजे से वेदी निर्माण तथा वेदी पूजन और दरबार के प्राण प्रतिष्ठा आचार्यजयकृष्ण उपाध्याय तथा आचार्य अजय मिश्रा द्वारा किया जाएगा।तत्पश्चात श्री सुंदर काण्ड पाठ होगा और तुरंत सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठसंकल्पित भक्तों द्वारा प्रारंभ हो जाएगा जो आरती भोग व प्रसाद वितरण और भव्य भंडारा तक अनवरत रूप से चलेगा।कार्यक्रम को भव्य और दिव्य स्वरूप प्रदान करने में रामप्यारे गुप्ता अजय गुप्ता वेदनारायण मिश्र सौरभ बरनवाल अनिल शर्मा मनोज मद्धेशिया डा रामगोपाल प्रमोद शर्मा सुशील जायसवाल आनंद गुप्त मनोज तिवारी सुनील चौबे रिंकू मिश्रा समेत सभी लोग अनवरत रूप से सेवा दे रहे हैं।





