बोंगरिया (आजमगढ़) मेहंनगर तहसील के अंतर्गत स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज आदर्श नगर, रायपुर पट्टी आजमगढ़ व रायपुर पट्टी पब्लिक स्कूल का परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम सोमवार को प्रातः 10 बजे प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विद्यालय के प्रबंधक राम सहाय श्रीवास्तव व रमेश विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से की। इसके पश्चात सरस्वती वंदना व स्वागत गीत छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात परीक्षाफल व कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 11 में प्रथम स्थान पर अन्तिमा यादव, द्वितीय स्थान पर अंशिका गुप्ता, तृतीय स्थान पर शिवांश पाण्डेय, चतुर्थ स्थान पर आदिति यादव व पंचम स्थान पर दीपशिखा यादव रहीं।कक्षा 9 में प्रथम स्थान पर वैभवी गौड़ व भोला सिंह, द्वितीय स्थान पर निधि विश्वकर्मा, तृतीय पर आदित्य गोंड़ चतुर्थ स्थान पर अक्षरा कुमारी व पंचम स्थान पर अंकुर यादव रहे।
कक्षा 8 में प्रथम स्थान पर अंजली गौड़, द्वितीय स्थान पर किंजल गुप्ता, तृतीय स्थान पर आयुषी कुमारी, चतुर्थ स्थान पर अंश कुमार व पंचम स्थान पर अर्पित पाण्डेय रहे।
कक्षा 7 में प्रथम स्थान पर रोशनी गौड़ व सरगम, द्वितीय स्थान पर रिया यादव, तृतीय स्थान पर गौरव कुमार, चतुर्थ स्थान पर प्रियंका सिंह तथा पंचम स्थान पर अनुज चौहान रहे।
कक्षा 6 में प्रथम स्थान पर नव्या गुप्ता, द्वितीय स्थान पर अनुष्का श्रीवास्तव, तृतीय स्थान पर आस्था गौतम, चतुर्थ स्थान पर अमन कुमार व पंचम स्थान पर रिध्दिमा यादव रहीं।
इसी क्रम में रायपुर पट्टी पब्लिक स्कूल के कक्षा 5 में प्रथम स्थान पर आरूही श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान पर रोशन गोंड़, तृतीय स्थान पर मो0 शाहिद, चतुर्थ स्थान पर खुशी कुमारी व पंचम स्थान पर अंशु राव रहे।
कक्षा 4 में प्रथम स्थान पर सोनी गोड़, द्वितीय स्थान पर उमंग दूबे, तृतीय स्थान पर प्रांजल यादव, चतुर्थ स्थान पर मो0 अर्श व पंचम स्थान पर अंश चौहान रहे।
कक्षा 3 में प्रथम स्थान पर सौम्या, द्वितीय स्थान पर प्रिन्जल सिंह, तृतीय स्थान पर निकिता यादव, चतुर्थ स्थान पर पल्लवी यादव व पंचम स्थान पर श्रेया यादव रहीं।
कक्षा 2 में प्रथम स्थान पर आद्विक कुमार, द्वितीय स्थान पर आराध्यक श्रीवास्तव, तृतीय स्थान पर दिव्या, चतुर्थ स्थान पर श्रृजल कुमारी व पंचम स्थान पर आराध्या विश्वकर्मा रहीं।
कक्षा 1 में प्रथम स्थान पर शिवांश गौड़, द्वितीय स्थान पर सौम्या , तृतीय स्थान पर श्रीयांशु यादव, चतुर्थ व पंचम स्थान पर क्रमशः फलक व अर्पिता रहीं।
कक्षा U.K.G में प्रथम स्थान पर तनुश्री, द्वितीय स्थान पर श्रेयांश, तृतीय स्थान पर परमोशन, चतुर्थ स्थान पर वर्षा कुमारी व पंचम स्थान पर रूही रहीं।
कक्षा L.K.G में प्रथम स्थान पर अर्पित विश्वकर्मा, द्वितीय स्थान पर इशिता, तृतीय स्थान पर आंचल, चतुर्थ स्थान पर संजना व पंचम स्थान पर वेदान्त श्रीवास्तव रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रिय विद्यार्थियों, आपका यह परिणाम केवल अंकों का प्रदर्शन नहीं बल्कि आपके निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और आपके शिक्षकों एवं अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। जो छात्र इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके, वे निराश न हों, असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है।
सम्मानित अभिभावकों, आपका सहयोग और विश्वास हमारे विद्यालय की सबसे बड़ी शक्ति है। आपके सहयोग के बिना हम विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास नहीं कर सकते।
विद्यालय के प्रबंधक श्री राम सहाय श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं बल्कि विद्यार्थियों का नैतिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास करना भी है, जिससे वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उनका निर्वहन करें।
इस मौके पर रमेश विश्वकर्मा, बृजभूषण पाण्डेय, दिनेश यादव, राजीव यादव, मोहन यादव, प्रदीप, रामसुख. दीपक विश्वकर्मा, तारा यादव, भावना, नूतन श्रीवास्तव, अंकिता सेठ, अर्चना, खुशबू गुप्ता, कृति सिंह, शुभम, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा चौरसिया व दिनेश यादव ने किया।









