बिजली विभाग के द्वारा चलाया जा रहा उज्ज्वला एवं ग्रामीण विद्युतीकरण अभियान

70 Views

रिपोर्ट:जय प्रकाश श्रीवास्तव

बिजली विभाग द्वारा यू ई एच एच अभियान जी हां जिसे उज्जवला एवं ग्रामीण विद्युतीकरण अभियान के नाम से जाना जाता है यह बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार और हर घर तक बिजली पहुंचाने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों का मुख्य हिस्सा है। यह अभियान उन सरकारी योजनाओं का हिस्सा है जिनका लक्ष्य ग्रामीण विद्युतीकरण करना बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और बिजली की सतत आपूर्ति सुनिश्चित करना है।इस अभियान का मुख्य लक्ष्य यह है कि जिन ग्रामीण इलाकों में या घरों में अभी तक बिजली की आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पाई है ऐसे गांवों के ग्राम प्रधान एवं सक्रिय नागरिक इसकी सूचना अपने क्षेत्र के कार्यकारी अभियंता, अधिशासी अभियंता, वरिष्ठ अभियंता,या कनिष्ठ अभियंता को लिखित सूचना देकर के यह बता सकते हैं कि हमारे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है या अभी तक बिजली आपूर्ति पहुंची ही नहीं है। जिससे वहां बिजली की आपूर्ति पहुंचा करके सभी को घर-घर बिजली आपूर्ति दी जा सके।
इसके साथ-साथ कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति देने के लिए बांस-बल्ली की सहायता लिया गया है जो कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है। इसकी सूचना भी कृपया आप सभी अपने क्षेत्र के बिजली विभाग के अधिकारियों तक अवश्य पहुंचाएं जिससे वहां खंभे और जर्जर हुए केबलों को बदला जा सके।

आजमगढ़ मंडल के चीफ इंजीनियर ने इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक जागरुक हो और बिजली के कनेक्शन के साथ-साथ अपनी समस्याओं को लिखित तौर पर अधिकारियों तक पहुंचाएं जिससे उनकी समस्याओं को आसानी से समझा जा सके और उसे दूर किया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *