नेशनल इंट्रीग्रेटेड एसोसिएशन नीमा के मुस्तफा बाद निवासी वरिष्ठ पदाधिकारी डा एम के अनवर तथा आरिफ रॉयल फार्मा की माता तथा स्वर्गीय डा अबुल हसन की धर्म पत्नी का 85वर्ष की आयु में हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।निधन का समाचार सुनते ही नीमा चिकित्सको में शोक की लहर दौड़ गई।इस अवसर पर नीमा एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक डा जे पी राय ने कहा कि वे अत्यंत मिलनसार तथा मृदु स्वभाव के धनी थी ।वे अपने कर्तव्यों और अनुदानों के प्रति सदैव तत्पर रहती थी । इस मौके पर एसोसिएशन के डा शब्बीर अहमद डा रामगोपाल डा ए के राय डा एस पी मौर्य डा तैयब डा सेराज डा एजाज डा अख्तर हसन डा हम्माद डा सरफराज डा सरवर हेलाल डा वसीम अकरम डा राहुल सिंह डा खुर्शीद अहमद आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
मौलाना मसिउर्रहमान साहब ने जनाजे की नमाज अदा कराया।नगर के आलिया अस्पताल के पास खानदानी कब्रिस्तान में पूरी अकीदत के साथ अश्रु पुरित नेत्रों से सुपुर्दे खाक किया गया ।
नेशनल इंट्रीग्रेटेड एसोसिएशन नीमा के मुस्तफा बाद निवासी वरिष्ठ पदाधिकारी डा एम के अनवर तथा आरिफ रॉयल फार्मा की माता
189 Views
