मेहनगर,आजमगढ़। मेहनगर थाना परिसर में गुरुवार को एसडीएम थानाध्यक्ष की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई इसमें अधिकारियों ने मोहर्रम के दौरान सरकार की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करने कराने पर जोर दिया और यह भी कहा कि यदि कोई नियमों की अनदेखी करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी मोहर्रम को लेकर एक दिन पूर्व थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई एसडीएम संत रंजन, थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में दिशा निर्देश दिया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार में खलल डालने वाले के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी त्यौहारों को लेकर पूरी संजीदगी बरती जाए। सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन हो। उप जिलाधिकारी ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार की बिजली, पानी,सड़क पर साफ सफाई की व्यवस्था में कोई कमी हो तो कृपया अवश्य बताएं, आपस में ना उलझे इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि रामबदन कनौजिया, डब्बू खान, आसिफ खान, अशोक मौर्य कफील अहमद ,शमशुल, वीरेंद्र आर्य, सुमन गुप्ता, मुन्ना बरनवाल,व अन्य लोग मौजूद रहे।
मेहनगर थाना परिसर में मोहर्रम के त्यौहार के दृष्टिकोण से उप जिला अधिकारी व थाना अध्यक्ष ने पीस कमेटी की बैठक की
212 Views
