विद्युत उपकेंद्र रासेपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में मीटर के नाम पर ₹400 रुपया वसूला जा रहा है

190 Views

एस एन तिवारी मेहनगर संवादाता

मेहनगर /आजमगढ़ | विद्युत उपकेंद्र रासेपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में मीटर के नाम पर ₹400 लिया जा रहा है बोंगरिया बाजार के शंभू गुप्ता के द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा कंप्लेंट किया गया था जब हमारे यहां मीटर लगाया गया तब हमसे ₹400 लिया गया जिनके द्वारा हमारा मीटर लगाया गया उनका नाम शिवम मिश्रा था इस विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत जमीरपुर गांव आता है उस गांव के लोगों के द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में मीटर लगाया गया मीटर के बदले हम लोगों से चार-चार सौ रुपया लिया गया जब इस संबंध में गांव वालों से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि शिवम मिश्रा व स्वतंत्र दुबे मीटर लगाए है जब इस संबंध में शिवम मिश्रा से पूछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि एसडीओ जहानागंज को मीटर पोस्ट के लिए पैसा दिया जाता है जब इस संबंध में एसडीओ से बात किया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मीटर का कोई चार्ज नहीं लगता है और जो मीटर लगा रहा है उसको कोई पैसा ना दिया जाए जब इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र रासेपुर के अभियंता से बात किया गया तो उनके द्वारा भी कहा गया कि मीटर का कोई पैसा नहीं लगता है मीटर कर्मचारियों के द्वारा सरकार को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है सरकार के द्वारा मुहिम चलाई जा रही है कि गांव के लोगों को आसानी से बिजली मिले आसान सुविधा हो लेकिन कुछ कर्मचारी के द्वारा सरकार को बदनाम किया जा रहा है|

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *