शारदा साहित्य परिषद के अध्यक्ष प्रभु नारायण पांडे “प्रेमी जी “के नेतृत्व में बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट सीडब्ल्यूसी आजमगढ़ अखिलेश कुमार सिंह का किया गया भव्य स्वागत

197 Views

आजमगढ़।शारदा साहित्य परिषद आजमगढ़ के तत्वावधान में शिवम हायर सेकंडरी स्कूल राहुल नगर मडया के परिसर में सहायक अभियंता नगर प्रथम विद्युत संदीप प्रजापति की अध्यक्षता में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम परिषद के अध्यक्ष प्रभु नारायण प्रेमी जी के द्वारा श्री अखिलेश कुमार सिंह बेंन्च आफ मजिस्ट्रेट- सी डब्ल्यू सी आजमगढ़ का अंगवस्त्रम एवं परिषद के महामंत्री संजय सिंह द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष प्रभु नारायण प्रेमी जी ने कविताओं के माध्यम से आशीर्वाद देते हुए कहा कि अखिलेश सिंह बराबर साहित्यकारों एवं कवियों का सम्मान करते हैं । परिषद के महामंत्री संजय सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि श्री सिंह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हैं तथा शोषितों वंचितों की मदद मे हमेशा खड़े रहते हैं। कार्यक्रम में आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय, जिलाध्यक्ष विवेकानन्द पांडेय, पवन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह, ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिलेश कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिकतर बच्चियों का जो शोषण हो रहा है, उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है उसके उपरांत हमारे समक्ष प्रस्तुत होते हैं उनके सर्वोत्तम हित का कार्य किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के लिए बहुत सी योजनाएं संचालित की जा रही है कुछ योजनाओं का संचालन हमारे न्यायपीठ बाल कल्याण समिति किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन परिषद के उपाध्यक्ष साहित्यकार पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य वेद प्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अमरेन्द्र राय, आलोक राय, अमृत सिंह, संतोष राय, वीरेंद्र यादव, अशोक यादव, संजय शाही, संजीव तिवारी, आलोक राय, राजेश द्विवेदी, दिनेश राय, पवन कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *